दरभंगा, मार्च 7 -- बेनीपुर। मद्द निषेध थाना बेनीपुर पुलिस शुक्रवार शाम महथौर, सुहथ से दो पियक्कर एवं रामनगर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि रामनगर गांव से रामकिशुन सदा के पुत्र लाल सदा को एक लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर महथौर से शराबी गणेश कुमार सदा एवं सुहथ से गरीब राम को शराब की नशे में गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...