दो पिकअप से 22 भैंस बरामद, तीन मृत, चार आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 8 -- पुलिस ने मंगलवार शाम गहना-गोवर्धनपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान दो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप से 22 भैंस बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों वाहनों में क्षमता से अधिक भैंसों को ठूंसकर भरने के कारण तीन भैंसों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहन भी सीज कर दिए। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पहली पिकअप से 10 भैंस मिलीं, जिनमें एक मृत थी, जबकि दूसरी पिकअप से 12 भैंस बरामद हुईं, जिनमें दो मृत थीं। सभी भैंसों के मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे और उन्हें अमानवीय तरीके से वाहन में भरा गया था। पिकअप में बाहर की ओर बर्फ की सिल्लियां लगाई गई थीं। आरोपियों के पास मिले परिवहन बिल प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए तथा वे वाहनों के वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।शाद पुत्र फिजर और असरफ पुत्र अल्ला दिया निवासी जलीलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.