चतरा, जून 8 -- सिमरिया पुलिस ने शनिवार की रात अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना वैध कागजात के क्षमता से अधिक भैंसों को बेरहमी से पिकअप वैन में लादकर ले जाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो पिकअप वैन समेत 5 भैंस और 5 भैंसा बरामद किए हैं। पशुओं को बिना चारा, पानी और दवा के क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बगरा गोनिया रोड में रात्रि गश्ती के दौरान जांच करने पर वाहन में पशुओं को बिना चारा पानी के कुरुरता पूर्वक ठुंस कर लें जाने के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ओड़िशा के सुंदरगढ़ निवासी अशोक यादव और बिहार के भोजपुर निवासी सुमन्त सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। मामले में सिमरिया थाना कांड संख्या 10...