मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। शहर की आधी आबादी आज भी स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की बुनियादी सुविधा से वंचित है। हालत यह है कि दो लाख की आबादी वाले नगर क्षेत्र में महिलाओं के लिए सिर्फ दो पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया है। इसके कारण चहल-पहल वाले बाजार क्षेत्र में आने वाले कामकाजी महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त पिंक टॉयलेट नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल और आफिस आने-जाने वाली महिलाओं को उठानी पड़ती है। सरकार की तरफ से एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के लिए पिंक प्रसाधन भवन जैसे आधारभूत ढांचे का अभाव है। नगर पालिका क्षेत्र में 2 लाख से अधिक महिलाओं की आबादी है। बावजूद इसके दो लाख आबादी के सापेक्ष मात्र दो पिंक टॉयलेट का निर्माण नगर पालिका प्रशासन की तरफ से किया गया है। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.