गुवाहाटी, अप्रैल 6 -- इन दिनों भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट चर्चा का विषय बन चुके हैं। यह सब हुआ है कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बाद। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास तीन देशों का पासपोर्ट है। आरोप के मुताबिक रिनिकी के पास यूएई, एंटीगा-बार्बूडा और इजिप्ट का पासपोर्ट है। इन सबकी वैधता 2027 से 2031 के बीच खत्म होने वाली है। रविवार को पवन खेड़ा के इन आरोपों के बाद हिमंता सरमा ने भी जवाब दिया है। उन्होंने इसे कांग्रेसी प्रोपोगैंडा बताते हुए कहाकि उनकी पत्नी कांग्रेस नेता को जिंदगी भर जेल में सड़ाएगी। इन सबके बीच सवाल उठता है कि क्या एक भारतीय नागरिक कई देशों का पासपोर्ट रख सकता है... क्या कहना है कानूनपासपोर्ट एक्ट 1967 के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति ...