छपरा, अक्टूबर 2 -- परसा। बाढ़ का पानी परसा और परसौना विद्युत पावर सब स्टेशन में भी करीब तीन फीट तक पहुंच गया है। दोनों पावर हाउस के पैनल पानी में डूब जाने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। विद्युत कनीय अभियंता हरिशंकर पासवान ने बताया कि पानी में डूबे पैनल को बाहर निकालने और उसकी जांच (टेस्टिंग) के बाद ही विद्युत सेवा बहाल की जा सकेगी। दोनों पावर सब स्टेशनों से जुड़े करीब 24 हजार उपभोक्ता बिजली संकट से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- पानापुर- सतजोड़ा मार्ग पर चढ़ा पानी, आवागमन बंदबाढ़ की गंभीर स्थिति डीएम-एसएसपी ने परसा पहुंचकर संभाली कमान बाढ़ की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार शुक्रवार सुबह कई वरीय पदाधिकारियों के साथ परसा पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले बीआरसी में पहुंचकर सीओ अनुज कुमार...