सीवान, मार्च 31 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के पूर्वी हरिहांस पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहांस,पूर्वी इन दिनों अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण चर्चा में है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी विद्यालय के छात्र अंकित कुमार यादव ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में सातवां स्थान प्राप्त किया, वहीं अक्सा परवीन जिला टॉपर में शामिल रहीं। विद्यालय की उपलब्धियों के बावजूद संसाधनों का अभाव साफ झलकता है। वर्ग नौ से बारह तक के करीब 300 विद्यार्थियों के लिए महज आठ कमरे ही उपलब्ध हैं। इसमें भी दो कमरे खस्ताहाल स्थिति में हैं। इन्हीं उपलब्ध कमरों में दूसरे शिफ्ट में मध्य विद्यालय के बच्चों की भी पढ़ाई कराई जाती है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उच्च कक्षाओं के लिए कुल 17 शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.