उरई, अप्रैल 24 -- उरई, संवाददाता। जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण नकल विहीन पारदर्शिता से कराने को जिला और पुलिस प्रशासन तैयारी पूरी कर मुस्तैदी से जुट गया है। 3 दिन 6 पालियों में 20,448 परीक्षार्थी होमगार्ड भर्ती का एग्जाम देंगे। जबकि पहले दिन शनिवार को आज 6816 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा को उरई के नौ विद्यालयों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। इसमें आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज उरई, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज उरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई, सनातन धर्म इंटर कॉलेज सर्वोदय इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज उरई एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- होमगार्ड्...