लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की परीक्षाएं सोमवार से जिले में शुरू हो गईं। पहले दिन तीनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले में कुल 696 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 588 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर, टीकेज पब्लिक इंटर कॉलेज गोला और सीताराम मनवार पब्लिक इंटर कॉलेज धौरहरा को केंद्र बनाया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...