संभल, जून 1 -- शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन तलाशी और बायोमैट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। शहर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, एमजीएम पीजी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय में रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में पंजीकृत 1541 अभ्यर्थियों में से 1428 ने परीक्षा दी, जबकि 113 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 1427 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 114 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा क...