बरेली, मई 28 -- बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी, जो 21 जुलाई तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 32 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बरेली कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 जारी, 31 मई को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड किसी भी समस्या पर संबंधित अध्ययन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- B...