बक्सर, अप्रैल 10 -- युवा के लिए ---- बक्सर। जिले में दो पालियों में चलने वाले स्कूलों के लिए विभाग के स्तर से समय निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के लिए समय सुबह साढ़े छह बजे से साढ़ ग्यारह बजे तक का समय तय किया गया है। वहीं द्वितीय पाली के लिए समय दोपहर 12 से लेकर शाम पांच तक तय किया गया है। इधर अभिभावकों का कहना है कि सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने व आने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही इस समय में पढ़ाई करने वाले छात्र गर्मी से बचे रहेंगे। जबकि द्वितीय पाली में स्कूल जाने वाले छात्रों को तेज धूप में स्कूल जाना होगा। साथ ही पूरे दोपहर व लू में स्कूल में पढ़ाई करेंगे। इससे बीमार होने की संभावना अधिक रहेगी। (बक्सर से नवीन पाठक)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.