दो पारा शिक्षकों के भरोसे है नयीपारम के क्लास वन से आठ स्कूल
चतरा, मई 21 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नईपरम में शिक्षकों की भारी कमी है। जिस स्कूल में क्लास वन से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई होती है उसे मात्र दो सहायक अर्थात पारा शिक्षक संचालन कर रहे हैं। इस संबंध में अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से जल्द शिक्षक बहाल करने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में लगभग 130 बच्चों का नामांकन है, लेकिन मात्र दो पारा शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। बताया गया कि वर्ष 2020 के बाद अब तक एक भी सरकारी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रखंड शिक्षा कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक आवेदन देने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई।और बच्चों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.