बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरादेवस पटेल चौक पर यात्री पड़ाव के निकट स्थित दो पान सह जनरल स्टोर की दुकान में बुधवार की देर रात आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार पिपरादेवस गोरेलाल महतों तथा मनोज यादव ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति वुधवार की रात में दुकान बंद कर घर चले गये। गुरूवार की सुबह दुकान से धुंआ उठते देखकर किसी ने उसे सूचना दी। दुकान पर आने पर दुकान समेत दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान में आग लगने की सूचना पर बरौनी से दो दमकल भी आया। लेकिन दमकल के आने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दोनों दुकानदारों ने बताया कि दुकान में रखी करीब तीस हजार का सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दुकानदार ने बताया कि दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.