दो पहिया वाहन की बिक्री के साथ हेलमेट अनिवार्य : डीटीओ
चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने दो पहिया वाहनों की बिक्री के दौरान हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया। वे मंगलवार को जिले के वाहन विक्रेता एवं डीलर के साथ बैठक कर रहे थे। जिला परिवहन पदाधिकारी के कक्ष में आयोजित बैठक में वाहन बिक्री, रजिस्ट्रेशन एवं सड़क सुरक्षा सम्बंधित विषयों पर चर्चा की गई । इस दौरान निर्देश दिया गया कि डीलर बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन नहीं बेचे। परिवहन कार्यालय से ट्रेड लाइसेंस लिए बिना चलाए जा रहे शो-रूम, आउट-लेट को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- व्यापार प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.