चंदौली, अप्रैल 12 -- नौगढ़। चकिया-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर चंद्रप्रभा चौकी गेट के पास बीते शनिवार को पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन से आठ मवेशी सहित दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी भैसौड़ा निवासी वाहन चालक रुस्तम एवं बबुरी थाना क्षेत्र के डबरीकला गांव निवासी सिराजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। टीम में उपनिरीक्षक तरुण पांडेय, चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...