अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीषण गर्मी में दो पल सुकू न से गुजारने का सहारा राजकीय उद्यान पार्क पूरी तरह से अव्यवस्थाओं के घेरे में है। अकबरपुर के अयोध्या मार्ग पर स्थित जिले का एक मात्र राजकीय उद्यान पार्क में एक तरफ जहां चारों ओर गंदगी पसरी हैं तो वहीं बच्चों के लिए लगे कुछ झूले क्षतिग्रस्त हैं। परिसर में घासों की कटाई नहीं की गई है। पार्क में बनी झील का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। मौजूदा समय में आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में कुछ पल परिवार के साथ राहत लेने के लिए अकबरपुर के अयोध्या मार्ग पर स्थित राजकीय उद्यान पार्क पहुंचने वाले लोगों को तगड़ा झटका लग रहा है। यह भी पढ़ें- पार्कों की खराब हालत से परेशानी दरअसल संबंधित पार्क के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक जगह-जगह अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। लम्बे समय से कटाई न होने से घास ...