सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के समहुता खुर्द निवासी दलित अमन गौतम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक गांव के ही पवन सिंह तथा विक्रम सिंह द्वारा माताजी के मरने के बाद पचास हजार दिए थे। अब पैसे की वापसी मांगने पर दोनों आरोपी जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। जान बचाकर घर के अंदर भगाने के बाद दोनों घर में घुसकर मारे पीटे। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह जान बची। पीड़ित दलित युवक की तहरीर पर कोतवाली लंभुआ में दोनों आरोपियों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.