सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- कादीपुर। पुलिस ने एक दलित को मारने पीटने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव निवासी प्रदीप कुमार शनिवार को अपनी ससुराल सरायकल्याण से घर वापस आ रहे थे। खतीवपुर गांव के पास की पुलिया के निकट आरोपी ने उससे पूछा कि कहां से आ रहे हो। जैसे ही उसने ससुराल से आने की बात बताई आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लोहे के रॉड से प्रदीप पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि चोटिल प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने सरायकल्याण गांव के शिवम सिंह एवं छठठू गुप्ता उर्फ कृष्णा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.