दो पर आत्महत्या को उकसाने में मुकदमा, महिला को भेजा जेल
हरदोई, जुलाई 13 -- बेहटा गोकुल। कुंवरापुर गांव में युवक का फंदे पर शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। 11 जुलाई की सुबह कुंवरापुर निवासी 23 वर्षीय सुधीर का शव गांव के बाहर पीपल के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के एक दिन पहले गांव की अरुणा पत्नी सुंदरलाल ने सुधीर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। अब मृतक के पिता पिंटू ने आरोप लगाया है कि अरुणा पत्नी सुंदरलाल और हरीराम ने उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। थानाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.