हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- भानू जोशी, नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल के समीप सोमवार शाम दो पर्यटक वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी शिवम चंदेल अपने वाहन से नैनीताल से वापस लौट रहे थे, जबकि हरियाणा निवासी परवेज खान टैक्सी वाहन से सवारियों को लेकर नैनीताल की ओर जा रहे थे। खुर्पाताल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि दोनों वाहन चालकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, जिसके बाद वे अपने-अपने वाहनों के साथ लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...