पूर्णिया, अगस्त 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीजी सेकेंड सेमेस्टर व बैकलॉग के परीक्षार्थियों की परीक्षा बुधवार से पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र पर शुरू हो गई है। 5 से 11 अगस्त तक दो परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जायेगी। पहले दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कदाचार के आरोप में परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। पूर्णिया कॉलेज में जहां दोनों पालियों में कुल 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं पूर्णिया महिला कॉलेज परीक्षाकेन्द्र पर भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: पीजी सेकेंड सेमेस्टर व बैकलॉग की परीक्षा आजपरीक्षा केंद्रों की स्थिति पूर्णिया कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ रमन गुंजन ने बताया...