पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय और डीएस कॉलेज कटिहार में शुक्रवार से बीएड पार्ट वन और टू की परीक्षा शुरू हो जायेगी। विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुसार 15 से 20 मई तक पहली पाली में बीएड पार्ट 2 की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में 15 से 22 मई तक बीएड पार्ट वन की परीक्षा चलेगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के दस बीएड महाविद्यालयों के बीएड पार्ट वन 2026 सत्र 2025-27 बीएड पार्ट वन में 1111 और बीएड पार्ट टू 2026 में 1105 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगें। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की बीएड पार्ट वन व बीएड पार्ट टू 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी कर दिया...