फिरोजाबाद, मार्च 11 -- टूंडला के ठा बीरी सिंह इंटर कालेज टूंडला में इंटर एवं हाई स्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को सख्ती के बीच संपन्न हुई। सुबह की पाली में दो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन इनके लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, आंतरिक उड़नदस्ता सहित काफी स्टाफ तैनात रहा। बोर्ड परीक्षा अंतिम चरण में है। बुधवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा थी, लेकिन इस परीक्षा में सिर्फ दो छात्राएं पंजीकृत थी। दोनों ही छात्राएं सुबह वक्त से पहुंच गई। इन छात्राओं के लिए कक्ष निरीक्षकों के साथ में आंतरिक उड़नदस्ता भी तैनात रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...