अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- विद्युतनगर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टांडा तहसील के दो परिषदीय विद्यालयों में नक्षत्रशाला लैब का उद्घाटन किया गया। लैब के स्थापित होने का लाभ यह होगा कि बच्चों के ज्ञान में बढ़ोतरी तो होगी ही वरन उन्हें नवाचार से भी परचित होने का अवसर मिलेगा। बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए टांडा तहसील के दो परिषदीय विद्यालय में नक्षत्रशाला लैब की स्थापना की गई है। आधुनिक उपकरणों से लैस ये नक्षत्रशाला बच्चों के लिए मददगार साबित होंगे। इस क्रम में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर में डीएम ईशा प्रिया समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नक्षत्रशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर शिक्षा क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। नक्षत्रशाला लैब से बच्चों को बहुत...