सुल्तानपुर, जून 21 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा दोस्तपुर के नई बाजार स्थित साईं की तकिया मोहल्ले में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद ने शनिवार को फिर उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को सीएचसी भेजा।उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि नई बाजार साईं की तकिया मोहल्ले में दो परिवार, जिनके बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है, शुक्रवार रात हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह फिर आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- दो परिवारों में मारपीट, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई घायल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जानलेवा हमला क...