दो परिवारों को मिला 2-2 लाख का क्लेम सेटलमेंट्र
लातेहार, जून 8 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर गांव में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाभुक परिवारों को राहत प्रदान की गई। वर्ष 2025 में अजंता देवी के पति तथा सचिन भुइया की पत्नी के निधन के बाद उनके परिजनों को बीमा क्लेम की राशि स्वीकृत की गई। दोनों मामलों में बैंक सखी के माध्यम से आवश्यक बीमा दस्तावेज संबंधित बैंक में जमा किए गए थे। ग्रामीण बैंक सासंग शाखा के प्रबंधक मनीष तिवारी एवं जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुजिबुल आरफीन के समन्वित प्रयास से दोनों लाभुकों के नामित खातों में 2-2 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस सहायता से दोनों परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल मिला है। अजंता देवी और सचिन भुइया ने इस पहल के लिए जेएसएलपीएस व ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.