सिद्धार्थ, मार्च 11 -- शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा के प्रयास से शासन ने क्षेत्र में दो कटाव निरोधक परियोजना को स्वीकृति दी है। 286.47 लाख रुपये की लागत वाली बूढ़ी राप्ती नदी के बाए तट पर स्थित लखनपारा-बैदौला के किमी 28 से 28.400 के मध्य बैजनथा गांव के समीप कटाव निरोधक व बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनपारा-बैदौला के किमी 21 से 21.450 के मध्य ग्राम महरथा के समीप कटाव निरोधक परियोजना की स्वीकृति मिली है। इसका काम हो जाने पर लोगों को कटान से सुविधा मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकास कार्य की सोच क्षेत्र को विकास की ओर ले जा रही है। क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य के हर कोने में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.