दो पदाधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित
हाजीपुर, जुलाई 21 -- पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) पवन कुमार एवं पुलिस निरीक्षक प्रकाश लाल को पुलिस केंद्र में सम्मानित किया। सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुशासित कार्यशैली एवं उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण संचालन के लिए दिया गया। घनश्याम कुमार यह भी पढ़ें- Hajipur News: अवकाश शाखा का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.