अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना पुलिस ने शनिवार को गांजा सप्लाई करने वाले अंदरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों के साथ मिलकर गिरोह चला रहा था। ये लोग ओडिशा से गांजा लाकर यहां तस्करी करते थे। इनके पास से 39 किलो गांजा व एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ व नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात नगला पटवारी क्षेत्र के शहंशाहबाद इलाके से फायरिंग की आवाज आई। नगला पटवारी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का पीछा किया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.