हाजीपुर, मई 15 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पातेपुर थाना क्षेत्र के मझूराबाद खेसरारी गांव में बीते दिन आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पातेपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। और मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में बताया गया कि दोनों पक्षों की ओर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...