मधेपुरा, अप्रैल 11 -- कुमारखंड। बैसाढ़ पंचायत स्थित वार्ड 5 में शुक्रवार को रंगदारी मांगने को लेकर हुए दो पक्ष में जमकर मारपीट की घटना में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि सनमोल यादव और उमेश साह के मारपीट की घटना हुई। घायल अनमोल यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे संवेदक हैं और बैसाढ में सामुदायिक भवन का काम कराकर उनका भाई सनमोल यादव घर लौट रहे थे। उसी दौरान उमेश साह, सुभाष साह, भरत साह, रामचंद्र साह अन्य बाइक को रोकर उससे रंगदारी मांगने लगा। विरोध किए तो उक्त सभी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोग दिव्यांग कह कर लोगों को केस कराने की धमकी भी देते हैं। पूर्व में उक्त लोगों पर केस दर्ज है। मारपीट की घटना में सनमोल यादव, अनमोल या...