बाराबंकी, मार्च 14 -- दरियाबाद। दरियाबाद थाना के भरतपुर गांव निवासी शिवकुमार व शिवनाथ वर्मा में शनिवार दोपहर में मारपीट हो गई। भरतपुर गांव शिवनाथ के खेत में आलू की खुदाई हो रही थी, जबकि शिवकुमार अपने भाई आशीष के साथ सरसों की फसल काट रहा था। आरोप है कि शिवकुमार के खेत वाले रास्ते से शिवनाथ अपना ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इसका शिवकुमार ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी बढ़ गई। मारपीट होने लगी। शिवकुमार के मुताबिक शिवनाथ ने खेत में पड़ा मिट्टी का ढेला सिर पर मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा और हंसिया से हमला कर दिया। हंसिया के हमले में वीरेंद्र कुमार की हथेली पर घाव हो गया। वहीं जगन्नाथ के हाथ में धारदार हथियार लगने खून बहने लगा। बैजनाथ व देवेंद्र आदि भी चोटिल हुए। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां उपचार के बाद वीरेंद्र, जगन्नाथ के हाथ की नस कट जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.