प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- लीलापुर थाने के मनोहरी का पुरवा (सगरा सुंदरपुर) निवासी देवकली व परिवार की ही रंगीला पत्नी राजाराम के बीच बुधवार को सुबह पेड़ काटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच की। इसके बाद सगरा सुंदरपुर चौकी प्रभारी सुमित वर्मा ने सुरेश व दूसरे पक्ष राजाराम समेत नौ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...