दो पक्ष में मारपीट, गांव में तनाव
बाराबंकी, मई 7 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरतपुर में बुधवार की शाम को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मुरतपुर गांव के दो परिवारों के बीच बुधवार की रात किसी पुरानी बात और खेत में लगे खंभों व रास्ते को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। यह भी पढ़ें- संसार डिहरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, 12 गिरफ्तार शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.