बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- सफदरगंज। थाना क्षेत्र के भवनियापुरवा गांव निवासी श्यामू ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 सितंबर को भाई सोनू मिश्र दूध लेने जा रहा था तभी रास्ते में पहले से घात लगा कर बैठे गांव के राजेश, आलोक, आयुष व राजू उसे गालिया देनें लगे। सोनू के पिता राम प्रकाश बचाने के लिये आये तो आयुष ने हाथ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसके कारण राम प्रकाश घायल हो गये। जिसकी सूचना सफदरगंज थाने में दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.