प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और पांच लोगों का हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया। महेशगंज थाना क्षेत्र के दूबेपुर सरांय खानदेव गांव निवासी वीरेन्द्र सरोज और दूसरे पक्ष सुभाष सरोज के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो लोग पुलिस के सामने भी मारपीट और जानलेवा धमकियां देते रहे। मौके पर पहुंचे दरोगा अजय कुमार ने काफी समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। मारपीट में शीलू सरोज, राज कुमार सरोज, राजेन्द्र सरोज कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी राजेन्द्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.