दो पक्ष भिड़े, मारपीट में पांच घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- राजेपुर। दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इसमें पांच लोग घायल हो गये। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। उम्मेदपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी से कहासुनी हो गयी थी जिसमें उसके साथ मारपीट कर दी गयी थी। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। लाठी डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हुये। घायलों को राजेपुर के अस्पताल लाया गया। बताया गया कि गाली गलौज को लेकर झगड़ा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.