दो पक्ष के बीच हुए मारपीट ने पकड़ा राजनीतिक तूल
रांची, मई 27 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुटुवा कदमटोली में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा द्वारा गठित जांच कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक जीतूचरण राम, सन्नी टोप्पो और भाजपा नेत्री आरती कुजूर सहित कई नेता गांव पहुंचे। टीम ने पीड़ित पक्ष के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक जीतूचरण राम ने कहा कि छोटी सी नाली विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है।क्या है मामलाबताया जाता है कि सोमवार शाम गुटुवा कदमटोली में नाली के पानी की निकासी को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.