मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के गंगटा थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गंगटा थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष से बसमत्ता गांव निवासी दिलीप गोस्वामी का पुत्र पिंटु कुमार गोस्वामी जख्मी हो गए। परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जख्मी का इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...