महोबा, अप्रैल 18 -- महोबा, संवाददाता। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडा और पत्थर चलने लगे। विवाद में दोनों पक्षों से महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। मारपीट का मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं कर रहा है। शहर के कीरत सागर मंच के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से 6 लोग घायल बताए जा रहे है। यह भी पढ़ें- मकान की दीवार विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल बताया जा रहा है कि जुएं के फड़ को लेकर विवााद हुआ जिसके बाद महिलाएं और पुरुष भिड़ गए। वायरल वीडियो में महिलाएं और पुरुष एक दूसरे पर ...