नवादा, मई 12 -- धमौल के तुर्कवन गांव में होली के दौरान झुमटा निकालने को लेकर यादव व पासवान समाज के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि गांव में करीब 150 घर यादव व करीब 60 घर पासवान समुदाय के लोग हैं। उस दौरान दोनों ओर से धमौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गयी थी। इस बीच दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया। नतीजतन सभी 42 आरोपितों को इस मामले में अग्रिम जमानत मिल गयी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र भी समर्पित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाएं हैं अपराधी: एसपी परंतु पुलिस के मुताबिक समझौते के बावजूद दोनों के बीच विवाद बना रहा। जिसकी परिणति के रूप में घटना को 10 मई की रात अंजाम दिया गया। इधर, मृतक चौकीदार 7/1 जितेन्द्र...