बिजनौर, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर बढ़ापुर में दो पक्षों में हुए विवाद में शुक्रवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में थाने पर धरना दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है सही उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव बढ़ापुर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र सुक्खे सिंह ने थाना किरतपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विगत 4 मार्च को उनका परिवार दिनेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह के शोक कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहा था। आरोप है कि गांव एक पक्ष ने उनके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की। समझाने का प्रयास करने पर भी आरोपी नहीं माने और घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे अनमोल पुत्र बिजेन्द्र सिंह, अंकित पुत्र महेन्द्र सिंह ...