देवरिया, अप्रैल 9 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गयी। मारपीट में एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने केवल एक पक्ष की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक व्यक्ति के घर मंगलवार को ब्रह्मभोज में खाना खाने जा रहे दो लोगों पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में गांव के जितेंद्र, सतेंद्र व सुभाष पुत्र दीपराज तथा दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र व सतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से घायल जितेंद्र की पत्नी स्नेहा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.