देवरिया, अप्रैल 18 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में मिट्टी रखने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के पांच लोगों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।मवाज़ा यादव व बाबूलाल के बीच भूमि विवाद है। शुक्रवार को विवादित स्थल पर बाबूलाल के पुत्र द्वारा मिट्टी डाले जाने को लेकर मवाज़ा यादव ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- घर घुसकर मारपीट, मां-पुत्र घायल, प्राथमिकी देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के वृद्ध एवं महिलाओं को भी नहीं बक्शा। घर...