उन्नाव, अप्रैल 13 -- परियर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद पखरौरा गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बकरी के पड़ोसी के घर में घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार महिलाओं समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया है।मुस्तफाबाद पखरौरा गांव निवासी मुकील ने बताया कि रविवार सुबह उसकी बकरी पड़ोस में रहने वाली पुताना पत्नी रमेश के घर में चली गई थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, नौ लोग जख्मी आरोप है कि पुताना पक्ष के लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। इसमें मुकील, उसके भाई मोनू, सोनू और उनकी ...