भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के दिलगोरी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्ष के एक-एक लोग घायल हो गए। चिकित्सक ने बताया कि एक पक्ष से घायल मो. यान, उम्र 18 वर्ष और दूसरे पक्ष से घायल मो. शाहिद,उम्र लगभग 20 वर्ष का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। इधर पिलदौरी में हुए मारपीट 15 वर्षीय बालिका घायल हो गई। घायल बालिका का रेफरल अस्पताल में इलाज किए जाने के बाद उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...