रुद्रपुर, फरवरी 2 -- खटीमा। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दो पक्ष की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम भुड़ाई निवासी सचिन सिंह राणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2 जनवरी को गांव के ही अजीत सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जली हुई लकड़ी से उसके गले और कान में हमला कर दिया। वहीं अजीत सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि सचिन उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.