दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में छह गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 13 -- खटीमा। बाजार चौकी के सामने मारपीट कर रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक पक्ष के बबलू खान निवासी नूरी मस्जिद, आसिफ हुसैन निवासी इस्लामनगर, आपाजी मैरिज हॉल के पास और आबिद हुसैन निवासी इस्लामनगर शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के आकिब, परवेज और आरिश निवासी मोहल्ला ग्यासपुर, पोस्ट व थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई जीवन सिंह चुफाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप चंद, कांस्टेबल ललित सिंह कन्याल और कांस्टेबल इशाक मोहम्मद शामिल थे। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में छह गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.