रायबरेली, अप्रैल 23 -- जायस,संवाददाता। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती 21 अप्रैल को शादी समारोह के कार्यक्रम में दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट की घटना में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। क्षेत्र के भैया का पुरवा वार्ड नंबर सात और चौधराना मोहल्ले के रहने वाले लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में शीतला प्रसाद, श्रीनाथ, बिंधा प्रसाद निवासी मोहल्ला चौधराना और अतुल सोनकर निवासी मोहल्ला चौधराना, धर्मराज, दीपक जगप्रसाद, चंद्रकेश मारपीट की घटना में घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर घायलों को जिला अस्...